डायरेक्ट सेलिंग क्या है? डायरेक्ट सेलिंग और नेटवर्क मार्केटिंग में क्या सम्बंध है?

दोस्तों आज  मैं आपको बताने वाला हूँ की डायरेक्ट सेलिंग क्या है? डायरेक्ट सेल क्या है? डायरेक्ट सेलिंग और नेटवर्क मार्केटिंग में क्या सम्बंध है?. Friends अक्सर हम सभी के मन में आने वाला सवाल है की ये Direct Selling और ये Network Marketing क्या है? आइये समझ लेते हैं
दोस्तों कुछ कंपनियां अपने द्वारा बनाये गये प्रोडक्ट को सीधे कस्टमर तक पहुँचाना चाहती हैं, क्योंकि ये कंपनियां अपने प्रोडक्ट के Advertisement, प्रमोशन, सेल्स स्टाफ की सैलरी के खर्च को बचाना चाहती हैं. इस खर्च को बचा कर कंपनी कंस्यूमर को ही स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर बना देती है और प्रोडक्ट के मार्जिन को कंस्यूमर को प्रॉफिट के रूप में दे देती है. 

और सबसे अच्छी बात यह है की इन प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर को फिक्स जगह या दुकान की जरुरत नहीं होती, कोई भी व्यक्ति इन प्रोडक्ट्स को देश के किसी भी कोने में घूम - घूम कर बेच सकता है. आइये डायरेक्ट सेलिंग क्या है अच्छे से समझते हैं -

डायरेक्ट सेलिंग क्या है? What Is Direct Selling?

 दोस्तों कोई भी कंपनी अपने उत्पाद या सेवाओं को दो तरह से बेचती है -

 पहला है 1. चैनल डिस्ट्रीब्यूशन के जरिये - जैसे की डिस्ट्रीब्यूटर – होलसेल – रिटेल – ग्राहक, और इस तरह की सेल में सेल्स को बढ़ाने के लिए प्रमोशन और Advertise में बहुत खर्च होता है.


और दूसरा 2. डायरेक्ट सेलिंग से – इस तरह की Selling में प्रचार Advertise या प्रमोशन का ज्यादा रोल नहीं है Direct Selling में नेटवर्क के जरिये ग्राहक तक माल सीधे पहुंचता है. और प्रोडक्ट का सेल कमीशन नेटवर्क से जुड़े लोगो में बाँट दिया जाता है. 


जिस प्रकार प्रोडक्ट के चैनल डिस्ट्रीब्यूशन की एक प्रक्रिया होती है, उसी प्रकार Direct Selling भी एक प्रक्रिया होता है, इसमें Distributor Individual होते हैं जो सीधा Manufacturer से जुड़ते हैं और Consumer को माल पहुंचाते हैं. Direct selling में Network Build करने में ज्यादा Focus किया जाता है क्योंकि एक बार अच्छा नेटवर्क बन जाने पर सेल अपने आप होती है, इसे नेटवर्क की ताकत बोलते है.
 आसान शब्दों में कहें तो डायरेक्ट सेलिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमे कंपनी से माल सीधा ग्राहक तक पहुंचता है. कंपनी और ग्राहक के बीच में कोई Distributer, Whole-seller, Retailer नहीं होता
दोस्तों Network Marketing या MLM simple सी किसी भी प्रोडक्ट को प्रमोट करने की एक प्रक्रिया है, जिसमे प्रमोटर खुद भी ग्राहक होता है. MLM या Network Marketing में प्रोडक्ट के साथ एक Business Plan जुड़ा होता है जिसको प्रमोटे करके एक नेटवर्क बनता है और हर consumer खुद seller की तरह कार्य करता है. 

सभी जुड़ने वाले व्यक्ति कंपनी के कर्मचारी नहीं होते वो सभी स्वतन्त्र डिस्ट्रीब्यूटर होते हैं.
Friends MLM या Network Marketing और Direct Selling को ठीक से समझने के लिए आपको सबसे पहले Product, Sales, और Marketing को समझना होगा.


1. उत्पाद (Product) – 

 आप क्या बेचने वाले हो? कोई भी व्यापार हो उसका आधार Product होता है. product नहीं होगा तो हम मार्केटिंग किसकी करेंगे और बेचेंगे क्या? Product Manufacture होने के बाद उसका अगला step सेल्स और मार्केटिंग है. आसान शब्दों में Sales और Marketing के लिए Product होना बहुत जरुरी है. 
                                                                            2. विक्रय (Sales) – 
 किसी भी Product को Consumer तक पहुचाना Sales कहलाता है. सेल्स तीन प्रकार की होती है, पहली Wholesale दूसरी Retail Sale और तीसरी होती है Direct Sale. Wholesale और Retail Sale के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे हम बात करंगे डायरेक्ट सेल की – 
  डायरेक्ट सेल के बारे में आपको बता दूँ की इसमें कस्टमर को कंपनी से डायरेक्ट माल मिलता है और कस्टमर खुद भी उस प्रोडक्ट को सेल करके Earning कर सकता है या पैसा कमा सकता है. 

                                                                   3. मार्केटिंग (Marketing) – 

दोस्तों Marketing का मतलब है की Goods या Service को Concept से Product बनाकर Customer तक उसके बारे में जानकारी पहुँचाना. Marketing का मतलब Sales नहीं होता Marketing का Result Sale होता है.


किसी भी प्रोडक्ट को Offline या Online तरीके से Advertise कराकर उसको Promote करना उसके बारे में लोगों को बताना Marketing कहलाता है. या कह सकते है की Product या Service की Branding करके लोगों को Product के बारे में बताना Marketing कहते है.





Marketing कितने प्रकार की होती है? 

Activity के आधार पर Marketing दो प्रकार की होती है :- 


(1) Treditional Marketing  (2) MLM या Network Marketing

(1). Traditional Marketing :- पारंपरिक विपणन

किसी भी Product को पारम्परिक तरीके से प्रचार प्रसार करके लोगों तक Product के बारे में जानकारी पहुँचाना Traditional Marketing होती है. Traditional Marketing में Product की खूबी, Quality, बताकर उसकी प्रसंसा करके product को बेचा जाता है. 


Direct sale or Direct selling kya hai hindicalling.com


(2). MLM या Network marketing :-  नेटवर्क मार्केटिंग 

Multi Level Marketing या Network Marketing प्रोडक्ट की Marketing का ऐसा Process है जिसमे Distributor ऐसे व्यक्ति होते हैं जो सीधा company से जुड़ते हैं, और ग्राहक को माल पहुंचाते हैं. MLM या Network marketing में Product के साथ एक Business Plan जुड़ा होता है, जो Consumer को product के साथ Free में दिया जाता है. जिससे Consumer भी एक Distributor बन जाता है और वही Business प्लान वो दूसरे consumer को बताता है, जिससे एक श्रंखला बन जाती है इसी को Network marketing कहते हैं. 


Direct sale or Direct selling kya hai hindicalling.com




Multi Level Marketing या Network Marketing के बारे ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारी ये पोस्ट जरूर पढ़ें - 
मल्टी लेवल मार्केटिंग या नेटवर्क मार्केटिंग क्या है?

 भारत में मौजूद डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों के नाम जो सही मायने में प्रोडक्ट बेस डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है - Direct Selling In India Name Of Direct Selling Companies.

Direct sale or Direct selling kya hai hindicalling.com


दोस्तों भारत में बहुत सी फ्रॉड कंपनियां आयीं थी जिन्होंने डायरेक्ट सेलिंग के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की और उनका पैसा लूट कर भाग गयीं। इसको देखते हुए भारत सरकार ने 2017 में भारत में डायरेक्ट सेलिंग कानून लागू किया जिसको इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन (IDSA) कहते हैं. अब सही मायने में डायरेक्ट सेलिंग कंपनी वही मानी जायगी जो (IDSA) के मानकों को पूरा करेगी।

नीचे मैंने कुछ कंपनियों के नाम लिखे हैं जो भारत में कार्यरत हैं और वास्तव में प्रोडक्ट बेस डायरेक्ट सेलिंग कंपनियां हैं - 


1. सेफ सोप ( Safe &secure online marketing pvt Ltd )

2. मोदीकेयर (Modicare) 

3. एमवे (Amway) 

4. Glaze Trading India Pvt. Ltd.

5. एवन प्रोडक्ट्स (Avon Products)

6. ओरिफ्लेम (Oriflame) 


फाइनल वर्ड्स (Final Words) :-

आशा करता हूँ दोस्तों आप सभी को अच्छे से समझ आ गया होगा की Direct selling उत्पाद और सेवाओं के विक्रय की एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमे उत्पाद और सेवाएं कंपनी से सीधे ग्राहक के पास पहुँचते है. और नेटवर्क मार्केटिंग या MLM डायरेक्ट सेलिंग प्रक्रिया का एक ऐसा हिस्सा है जिसकी सहायता से कोई भी कंपनी अपने माल या प्रोडक्ट को बिना Paid Promotion और बिना विज्ञापन प्रचार के मार्केट में बेच सकती है. और नेटवर्क मार्केटिंग में लोग एक नेटवर्क में एक दूसरे से जुड़ते हैं. सभी जुड़ने वाले व्यक्ति कंपनी के कर्मचारी नहीं होते वो सभी स्वतन्त्र डिस्ट्रीब्यूटर होते हैं.


Best wishes के साथ आपका मित्र  Guru Choudhary 
Contact:- 7739145414,8340339498

Comments

Popular posts from this blog

Safe Shop

Product List